1 रिक्त स्थानों को भरें
1 पूंजीपतियों का मुख्य उद्देश्य था अधिक से अधिक (मुनाफा) कमाना।
2 15 वी शताब्दी में एक नए आंदोलन की शुरुआत हुई जिसे हम( पुनर्जागरण) कहते हैं।
3 मशीन से वस्तुओं के उत्पादन की प्रक्रिया को (औद्योगिक) क्रांति कहते हैं।
4 (अभिलेखागार) ने सरकार के दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है।
5 समय के साथ देश और राज्य की (भौगोलिक) सीमाओं में परिवर्तन होते रहते हैं।
2 सही और गलत बताइए।
1 वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ है प्रश्न प्रस्तुत कर प्रयोग द्वारा ज्ञान प्राप्त(√)
2 अंग्रेज इतिहासकार जेम्स मिल सका भारतीय इतिहास का धर्म आधार पर बाटना उचित था(×)
3 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के बाद वहां के लोगों ने गणतंत्र प्रणाली की शुरुआत नहीं की। (×)
4 ऐतिहासिक स्रोतों से एक आम आदमी के बारे में जानकारी मिलती है।(×)
5 आजादी के पहले हमारे देश की जो भौगोलिक सीमा की आजादी के बाद वहीं रह गई। (×)
1 मध्यकाल और आधुनिक काल के इतिहासिक स्रोतों में आप क्या फर्क पाते हैं उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:- मध्यकाल के ऐतिहासिक स्रोत जैसे अभिलेख, पत्थर ,चट्टान ,ताम्रपत्र पांडुलिपि की मदद से कुछ खास लोगों विशेषकर शासकों के बारे में हमें जानकारी मिलती है।
आधुनिक काल में ऐतिहासिक स्रोतों की संख्या अधिक व व्यापक जानकारी वाले और अधिक प्रमाणिक हो गए आधुनिक युग में इन स्रोतों की संख्या में वृद्धि हुई।
मध्यकाल में हाथ से पांडुलिपि बनती थी जिसकी संख्या बेहद कम या सीमित होती थी पर आधुनिक युग में छापेखाने के अविष्कार के बाद सरकारी जो कार्रवाई या जो भी सर्वेक्षण रिपोर्ट थी दस्तावेज की प्रतियां बनना संभव हो गया इस महत्वपूर्ण दस्तावेज की प्रतियों को अभिलेखागार, पुस्तकालय और अनेक जगहों पर सुरक्षित रखा जा सकता था यह भी बड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्रोत साबित होते हैं।
2 जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस प्रकार काल खंडों में बांटा उसे आप कहां तक सहमत हैं।
उत्तर:-1817 ई के अर्थशास्त्री ,इतिहासकार, और राजनीतिक दर्शनिक जेम्स मिल ने ( हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया) जेम्स मिल ने तीन खंडों में भारतीय इतिहास को बांटा हिंदू ,मुस्लिम ,ब्रिटिश, इन तीन खंडों में विभाजन इस विचार पर धारिता किस शासकों का धर्म ही एकमात्र महत्वपूर्ण ऐतिहासिक परिवर्तन होता है। काल खंडों की इन निर्धारण को उस वक्त लोगों ने मान भी लिया पर ऐसा करना गलत था। किसी भी स्थान या देश के इतिहास का निर्धारण मात्र एक देश के शासक के धर्म पर नहीं होता है।
इसके पीछे कई कारण होते हैं जिसमें आर्थिक राजनीतिक सांस्कृतिक वैचारिक आदि कारण शामिल है जेम्स मिल भारतीय इतिहास के काल खंडों में बांटने का जो आधार था वह शासकों का धर्म ऐतिहासिक परिवर्तनों के आधार पर बेहद न्याय संगत नहीं था और मैं इसे संकीर्ण विचारधारा के रूप में मानता हूँ।
3 सरकारी दस्तावेज को हम कैसे और कहां-कहां सुरक्षित रख सकते हैं?
उत्तर:- अभिलेखागार वह पुस्तकालयों में हम सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही हम तहसील के दफ्तर, कलेक्टरेट, के ऑफिस कमिश्नर के दफ्तर कचहरी और मंदिर में सुरक्षित रख सकते हैं या सरकारी स्कूलों में भी सुरक्षित रख सकते हैं अब तो सीडी या पेन ड्राइव का प्रचलन हो गया है सरकारी दस्तावेज को सुरक्षित रखा जाने लगा है।
4 यूरोप में हुए परिवर्तन किस प्रकार आधुनिक काल के निर्माण में सहायक हुए।
उत्तर:- आधुनिक काल के निर्माण में यूरोप में परिवर्तनों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यूरोप में पुनर्जागरण का आंदोलन फैला ।
इसके तहत लोगों ने आंदोलन पर स्वतंत्र रूप से सोचना शुरू किया राजनीतिक व धार्मिक सत्ता के खिलाफ आवाज उठाना गणतंत्र की ओर दिशा बड़ी इसका असर विश्व के अन्य भागों में हुआ
इसके परिणाम स्वरूप आधुनिक युग के कई देश में गणतांत्रिक सरकारों की स्थापित संभव हुई।
साथ यूरोप में औद्योगिक क्रांति का असर पूरे विश्व पर पड़ा व्यापार फलने- फूलने ने लगा और मशीनों पर और उससे बने सामानों पर लोग निर्भर होने लगे यूरोपीय घटनाओं ने आधुनिक काल में प्रगतिशील दुनिया के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
Vikram Kumar
New education point.